देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य रहेग।  हालांकि कल 11 अप्रैल गुरुवार को उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बाकी के जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा, जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं 12 अप्रैल को भी मौसम सामान्य ही रहेगा, लेकिन 13 अप्रैल को फिर से मौसम करवट बदल सकता है।

13 अप्रैल तक मौसम का पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 अप्रैल तक उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज 10 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चटक छूप निकलेगी, जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। यानी आज लोगों को गर्मी का अहसास होगा। वहीं कल 11 अप्रैल की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों जैसे देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बिजली भी चमक सकती है।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को भी उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कहीं पर भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 13 अप्रैल को मौसम विभाग ने थोड़ा सचेत रहने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्रदेशभर में गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसीलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

पिछला लेख गंगोत्री, बदरीनाथ-केदारनाथ पर बड़ा अपडेट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बदली डेट
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads